किशोर उपाध्याय समेत अन्य पर गिरेगी कांग्रेस की करारी हार की गाज !

  1. Home
  2. Uttarakhand

किशोर उपाध्याय समेत अन्य पर गिरेगी कांग्रेस की करारी हार की गाज !

उत्तराखंड में सत्ता गंवाने के बाद अब कांग्रेस आलाकमान राज्य में बड़े स्तर पर संगठन में फेरबदल कर सकता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी गाज उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर गिर सकती है और राज्य में संगठन


किशोर उपाध्याय समेत अन्य पर गिरेगी कांग्रेस की करारी हार की गाज !

उत्तराखंड में सत्ता गंवाने के बाद अब कांग्रेस आलाकमान राज्य में बड़े स्तर पर संगठन में फेरबदल कर सकता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी गाज उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर गिर सकती है और राज्य में संगठन की कमान किसी दूसरे नेता को दी जा सकती है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

मंगलवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चुप्पी तोड़ी। राहुल ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हार को स्वीकार करते हुए संगठन में बदलाव की बात कही।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नतीजों पर सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि हम विपक्ष में हैं, उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हां, हमारा प्रदर्शन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में खराब हुआ। कांग्रेस संगठन को लेकर पार्टी के भीतर उठ रहे आवाज के बीच राहुल ने कहा कि हमें संगठन में बदलाव करने होंगे। साथ ही राहुल ने कहा कि हम बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में कांग्रेस राज्य गठन के बाद से अब तक का अपना सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए महज 11 सीटें ही हासिल कर पाई जबकि पिछले चुनाव में कांग्रेस की सीटों की संख्या 32 थी औऱ कांग्रेस सत्ता में थी।

समझिए गणित – कैसे महाराज और त्रिवेंद्र को पछाड़कर पंत बन सकते हैं मुख्यमंत्री ?

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे