रोहित शेखर हत्याकांड | सबूत मिटाने के लिए पत्नी अपूर्वा ने किया था ये काम

  1. Home
  2. Uttarakhand

रोहित शेखर हत्याकांड | सबूत मिटाने के लिए पत्नी अपूर्वा ने किया था ये काम

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या का खुलासा हो गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रोहित शेखर तिवारी की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार लिया है। सूत्रों का कहना है कि हत्या के रात रोहित


रोहित शेखर हत्याकांड | सबूत मिटाने के लिए पत्नी अपूर्वा ने किया था ये काम

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या का खुलासा हो गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रोहित शेखर तिवारी की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार लिया है।

सूत्रों का कहना है कि हत्या के रात रोहित और अपूर्वा में झगड़ा हुआ था। सबूत मिटाने के लिए अपूर्वा ने मोबाइल फॉर्मेट भी किया था। बता दें कि 16 अप्रैल को रोहित अपने बंगले के कमरे में मृत पाए गए थे। पुलिस ने हत्या की पुष्टि के बाद कई घंटे तक उनकी पत्नी से पूछताछ की थी।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को अपूर्वा के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई है। शनिवार को पुलिस ने अपूर्वा से 8 घंटे तक लंबी पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि अपूर्वा के बयानों में तालमेल नहीं था जिसके बाद जांच टीम ने उन पर शिकंजा कसा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘इस हत्याकांड को अंजाम देने के साथ इसकी पूरी तैयारी में भी अपूर्वा शामिल थीं। जांच टीम अब अन्य आरोपियों को भी अरेस्ट कर सकती है।’

इस मामले में रोहित की पत्नी अपूर्वा के अलावा घर में मौजूद दो सहायकों के बयान भी पुलिस को संदिग्ध लगे थे। सीन रीकंस्ट्रक्शन के दौरान पुलिस ने पाया कि हॉलवे के दो सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे थे। बाद में कैमरे खराब मिले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आधी रात के बाद अपूर्वा सीसीटीवी में फर्स्ट फ्लोर पर जाती दिखाई दी थीं, जबकि घरेलू सहायकों के मुताबिक वह रात 2:30 बजे तक ग्राउंड फ्लोर पर क्राइम सीरियल देख रही थीं।

रोहित शेखर हत्याकांड में पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार, बचने के लिए गढ़ी थी ये कहानी

लड़ती रहती थी अपूर्वा | रोहित की मां के मुताबिक अपूर्वा अक्सर रोहित से लड़ती थी और उसे परेशान करती थी। रोहित का किसी महिला से संबंध को लेकर भी अपूर्वा का उससे झगड़ा होता था। उज्जवला का इल्ज़ाम है कि उनके दोनों बेटे रोहित और सिद्धार्थ की प्रॉपर्टी पर अपूर्वा की नजर थी।

संपत्ति पर थी नजर | रोहित की मां उज्जवला का आरोप है कि अपूर्वा और उसका परिवार रोहित की तमाम जायदाद को हड़पना चाहती था। ये भी बताया गया कि शादी से पहले अपूर्वा का एक ब्वॉयफ्रेंड भी था। घरवालों का मानना है कि वो उससे अभी भी बात किया करती थी। वहीं अपूर्वा और रोहित अलग-अलग कमरों में सोते भी थे। दोनों के बीच अब संबंध केवल नाम मात्र के थे।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtub.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

मारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे