14 दिनों की हिरासत में भेजे गए ‘शक्तिमान’ पर हमले के आरोपी BJP MLA

  1. Home
  2. Uttarakhand

14 दिनों की हिरासत में भेजे गए ‘शक्तिमान’ पर हमले के आरोपी BJP MLA

बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान बीते सोमवार को उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान को कथित रूप से लाठी से हमला कर घायल करने के मामले में मसूरी के भाजपा विधायक गणेश जोशी को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गौरतलब हो कि विधायक गणेश जोशी पर घोड़े


बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान बीते सोमवार को उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान को कथित रूप से लाठी से हमला कर घायल करने के मामले में मसूरी के भाजपा विधायक गणेश जोशी को शुक्रवार को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब हो कि विधायक गणेश जोशी पर घोड़े पर लाठी से हमला करने और कथित तौर पर टांग तोड़ने का आरोप है। दूसरी ओर, बीजेपी ने इस गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया है और विधायक को रिहा करने की मांग की है। इससे पहले, उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान को कथित रूप से लाठी से हमला कर गिराने के आरोपी मसूरी के भाजपा विधायक गणेश जोशी को आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया। (पढ़ें – घोड़े ‘शक्तिमान’ पर लाठी चलाने वाले BJP विधायक गणेश जोशी गिरफ्तार)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक जोशी को गिरफ्तार कर नेहरू कालोनी पुलिस थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पुलिस द्वारा विधायक जोशी को गिरफ्तार करने के लिये राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार विपक्ष के विधायक को एक झूठे मामले में फंसा रही है। इससे पहले, गुरुवार को उत्तराखंड पुलिस ने इसी मामले में नैनीताल जिले के हल्द्वानी से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता प्रमोद बोरा को गिरफ्तार किया था। बोरा पर आरोप है कि उसने शक्तिमान की लगाम इस प्रकार से खींची कि वह अनियंत्रित हो कर गिरा और उसका पूरा वजन उसके शरीर के पिछले हिस्से पर आ गया और उसकी पिछली टांग की हड्डियां टूट गईं। उत्तराखंड पुलिस के प्रशिक्षित घोड़े शक्तिमान पर कथित रूप से लाठी से हमला कर उसे घायल करने के आरोप में भाजपा विधायक गणेश जोशी और उनके सहयोगियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। (पढ़ें- घोड़े की टांग टूटने के मामले में भाजयुमो नेता गिरफ्तार)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे