‘मेरे युवा, मेरी शान’ | देश के लिए खेल चुके खिलाड़ी की जिम्मेदारी सरकार की है: रिजिजू

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

‘मेरे युवा, मेरी शान’ | देश के लिए खेल चुके खिलाड़ी की जिम्मेदारी सरकार की है: रिजिजू

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) राज्य स्थापना सप्ताह के तहत आज कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा में युवा सम्मेलन आयोजित हो रहा है। अल्मोड़ा स्थित उदयशंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय युवा एवं खेल राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दीप प्रजवल्लित करके किया। मेरे युवा मेरी शान में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि


‘मेरे युवा, मेरी शान’ | देश के लिए खेल चुके खिलाड़ी की जिम्मेदारी सरकार की है: रिजिजू

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) राज्य स्थापना सप्ताह के तहत आज कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा में युवा सम्मेलन आयोजित हो रहा है। अल्मोड़ा स्थित उदयशंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय युवा एवं खेल राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दीप प्रजवल्लित करके किया।

मेरे युवा मेरी शान में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मोदी सरकार की हर स्कीम युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। रिजिजू ने कहा कि ओलपिंक में हमारा झंडा लहराएगा। जब मेडल जीतते हैं तो भारत का झंडा जब फहराता है तो खिलाड़ी रोते हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा दरवाजा देश के लिए खेल चुके खिलाड़ी के लिए हमेशा खुला है। अगर कोई खिलाड़ी देश के लिए खेला है और बीमार है तो उनके लिए हमने राशि रखी है। अगर हमसे नहीं मिल सकते हैं तो सोशल मीडिया पर टैग कर दें तो उसका खर्चा सरकार उठाएगी। जिन्होंने देश के लिए खेला है उसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए इसलिए सरकार जिम्मेदारी ले रही है।

‘मेरे युवा, मेरी शान’ | देश के लिए खेल चुके खिलाड़ी की जिम्मेदारी सरकार की है: रिजिजू

रिजिजू ने कहा कि 2028 में भारत को खेलों में टॉप 10 में लाने का प्रयास है। खेल मंत्री ने कहा कि खेल में सबसे अच्छा करना हमारा लक्ष्य है। खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य है। खिलाड़ियों को और बेहतर बनाना है। किरेन रिजिजू ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ खड़े रहने के लिए ही मैं खेल मंत्री बना। उन्होंने कहा कि मैं हर खिलाड़ी से पर्सनली मिलता हूं। खेल और खुराक हम हर खिलाड़ी को पूरा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल का सक्सेस ट्रेनिंग है।

‘मेरे युवा, मेरी शान’ | उत्तराखंड की खासियत है कि यहां प्रकृति है और युवा पीढ़ी है: CM

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे