चारधाम यात्रा | 31 अप्रैल तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

  1. Home
  2. Dehradun

चारधाम यात्रा | 31 अप्रैल तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उत्तराखंड के मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सोमवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने सम्बंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को फूल प्रूफ व्यवस्था के निर्देश दिए। सड़क, पेयजल, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा, आवास और भोजन, शौचालय, पंजीकरण, सफाई व्यवस्था, खाद्यान्न आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, हेलीकाप्टर सेवा, परिवहन


उत्तराखंड के मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सोमवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने सम्बंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को फूल प्रूफ व्यवस्था के निर्देश दिए। सड़क, पेयजल, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा, आवास और भोजन, शौचालय, पंजीकरण, सफाई व्यवस्था, खाद्यान्न आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, हेलीकाप्टर सेवा, परिवहन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने 31 अप्रैल तक सभी इंतजाम दुरूस्त करने के निर्देश दिए। (पढ़ें-दुर्घटना मुक्त हो चारधाम यात्रा मार्ग, राज्यपाल ने दिए निर्देश)

मुख्य सचिव ने ऑनलाइन फोटोमैट्रिक्स रजिस्ट्रेशन पर फोकस करने के साथ ही कहा निर्देश दिए कि यात्री के पास आधार कार्ड उपलब्ध है, तो पंजीकरण की आवश्यकता का परीक्षण किया जाय। काउंटर पर होने वाले रजिस्ट्रेशन में मशीन और काउंटर बढ़ाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से पूर्व की देनदारी का प्रस्ताव भी सम्बंधित विभागों को तत्काल भेजने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पुनर्निर्माण में जिन परिसम्पत्तियों का सृजन हुआ है, उन्हें विभागों को हस्तांतरित किया जाए, ताकि उनका समुचित रख-रखाव हो सके। शौचालयों की वर्तमान स्थिति के बारे में सुलभ शौचालय और जिला प्रशासन मौका मुआयना कर संयुक्त रिपोर्ट भेजेगा। पायलट रूप में टिहरी में तीन मोबाइल टायलेट संचालित किये जायेंगे। साथ ही यात्रा के दौरान पॉलिथिन का प्रयोग प्रतिबंधित किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने पॉलीबैग के स्थान पर जूट के बैग या अन्य विकल्प को बढ़ावा देने की बात कही। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की मरम्मत, निर्माण का कार्य चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को  दुर्घटना संभावित डेंजर जोन पर विशेष फोकस करने के भी निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिच राधा रतूड़ी, सचिव आनंद बर्धन, डीएस गब्र्याल, सीएस नपलच्याल, शैलेश बगोली, अपर सचिव अरविंद सिंह हयांकी, सी रविशंकर, मीनाक्षी जोशी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे