मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएंगे त्रिवेंद्र, पूरी कैबिनेट को काम में लगाया

  1. Home
  2. Dehradun

मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएंगे त्रिवेंद्र, पूरी कैबिनेट को काम में लगाया

उत्तराखंड में भाजपा सरकार गठन के बाद राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरु किए गए स्वच्छ भारत अभियान व निर्मल गंगा अभियान को प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उऩकी पूरी कैबिनेट करेगी मुख्यमंत्री रावत ने कैबिनेट की पहली बैठक के बाद


मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएंगे त्रिवेंद्र, पूरी कैबिनेट को काम में लगाया

उत्तराखंड में भाजपा सरकार गठन के बाद राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरु किए गए स्वच्छ भारत अभियान व निर्मल गंगा अभियान को प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उऩकी पूरी कैबिनेट करेगी

मुख्यमंत्री रावत ने कैबिनेट की पहली बैठक के बाद बताया कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को प्रदेश में तेजी देने के लिए सोमवार 20 मार्च को सभी मंत्रीगण, व्यक्तिगत रूप से विभिन्न स्थानों पर एक घंटा अभियान चलाएंगे।

मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएंगे त्रिवेंद्र, पूरी कैबिनेट को काम में लगाया

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक हरिद्वार में, सतपाल महाराज सतपुली में, प्रकाश पंत डोईवाला में, डा.हरक सिंह रावत स्वर्गाश्रम में, यशपाल आर्य रूड़की में, अरविंद पाण्डे कोटद्वार में, सुबोध उनियाल ऋषिकेश में, रेखा आर्य विकासनगर में, डा. धनसिंह रावत मसूरी में इस अभियान में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि सोमवार को सभी मंत्रीगणों को देहरादून आना है, इसलिए परिस्थितिजन्य कारणों से निकटवर्ती स्थानों में सोमवार को स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम रखा गया है। स्वच्छता अभियान एक सतत् अभियान है।

स्वच्छ व पारदर्शी शासन देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे