नैनीताल जा रहे हैं तो जरुर पढ़ें, यहां पर वाहनों की एंट्री पर लगा बैन

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

नैनीताल जा रहे हैं तो जरुर पढ़ें, यहां पर वाहनों की एंट्री पर लगा बैन

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) पर्यटन सीजन में नैनीताल शहर में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के बाद अपर माल रोड में 30 जून तक शाम साढ़े 6 से रात 9 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। अब शाम साढ़े 6 बजे के बाद वाहन लोअर माल रोड से होते हुए मल्लीताल तो जा


नैनीताल जा रहे हैं तो जरुर पढ़ें, यहां पर वाहनों की एंट्री पर लगा बैन

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) पर्यटन सीजन में नैनीताल शहर में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के बाद अपर माल रोड में 30 जून तक शाम साढ़े 6 से रात 9 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है।

अब शाम साढ़े 6 बजे के बाद वाहन लोअर माल रोड से होते हुए मल्लीताल तो जा पाएंगे, लेकिन तल्लीताल आने वाले वाहनों को राजभवन रोड से होते हुए आना होगा।

पुलिस के अनुसार इस वर्ष पर्यटकों की आवाजाही कम होने के कारण देरी से यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि हर वर्ष पर्यटन सीजन में 15 मई के बाद नगर में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाती है।इसके बाद अपर माल रोड पर वाहनों की आवाजाही के प्रतिबंधित समय को एक घंटा बढ़ा दिया जाता है।

नैनीताल जा रहे हैं तो जरुर पढ़ें, यहां पर वाहनों की एंट्री पर लगा बैन

इसके तहत सामान्य दिनों में शाम 6 से रात 8 बजे तक बंद रहने वाली माल रोड पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध का समय बढ़ाकर रात 9 बजे तक कर दिया जाता है। इस बार पर्यटन सीजन कुछ देरी से शुरू होने के कारण 6 दिनों की देरी से यह निर्णय लिया गया है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें– https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

हल्द्वानी | भीमताल मार्ग में शख्स की मौत का मामला, पत्‍नी का प्रेमी मनीष भी गिरफ्तार

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे