बढ़ेंगी सुविधाएं, ‘फ्री-फ्लोईंग सिटी’ बनेगा देहरादून: मुख्यमंत्री

  1. Home
  2. Dehradun

बढ़ेंगी सुविधाएं, ‘फ्री-फ्लोईंग सिटी’ बनेगा देहरादून: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि देहरादून बड़े महानगर का स्वरूप ले रहा है। हमें यहां की सुविधाएं बढ़ानी होंगी। घंटाघर व गांधीपार्क के निकट अंडरपास, रिस्पना व भण्डारीबाग में फ्लाईओवर, मोहकमपुर में ओवर ब्रिज आदि काम किया जाना है। देहरादून के विकास में नगर निगम पार्टनर के तौर पर काम करे। देहरादून अब और इंतजार


मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि देहरादून बड़े महानगर का स्वरूप ले रहा है। हमें यहां की सुविधाएं बढ़ानी होंगी। घंटाघर व गांधीपार्क के निकट अंडरपास, रिस्पना व भण्डारीबाग में फ्लाईओवर, मोहकमपुर में ओवर ब्रिज आदि काम किया जाना है। देहरादून के विकास में नगर निगम पार्टनर के तौर पर काम करे। देहरादून अब और इंतजार नहीं कर सकता है। सुविधाएं विकसित करने के लिए ही मलिन बस्तियों को मालिकाना हक का कानून बनाया गया है। (पढ़ें-दून वासियों को सौगात, CM ने किया दून के पहले फ्लाईओवर का उद्घाटन)

रावत ने कहा कि एमडीडीए, नगर निगम के साथ देहरादून के विकास के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। मेट्रो या मोना रेल, कोई वैकल्पिक यातायात सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके लिए कम्पनी बना दी गई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं के साथ विचार विमर्श चल रहा है। हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून तक इसे बनाया जाएगा। देहरादून से विकास नगर की सम्भावनाएं भी देखी जाएंगी। हम चाहते हैं कि देहरादून फ्री-फ्लोईंग सिटी बने। मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एमडीडीए में प्रस्तावित सड़कें स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। देहरादून के पहले फ्लाईओवर के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ये सब बातें कहीं। (पढ़ें-श्रीदेव सुमन जी के नाम से जाना जाएगा देहरादून का बल्लीवाला फ्लाईओवर:रावत)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे