चारधाम यात्रा शुरु होने के बाद हुआ बड़ा बदलाव, मिली बड़ी छूट

  1. Home
  2. Char Dham Yatra

चारधाम यात्रा शुरु होने के बाद हुआ बड़ा बदलाव, मिली बड़ी छूट

DGP

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे है। उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को लकर तमाम तैयारियां की है। चारधाम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा बदलाव किया गया है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे है। उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को लकर तमाम तैयारियां की है। चारधाम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा बदलाव किया गया है।

दरअसल, प्रशासन ने पहाड़ी सड़कों पर चलने के समय में बदलाव किया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी जानकारी दी है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पहले पहाड़ी सड़कों पर रात आठ बजे के बाद वाहन चलाना सुरक्षा को देखते हुए प्रतिबंधित था, लेकिन अब इसे रात 10 बजे तक बढ़ा दिया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पहाड़ियों में अब सुबह चार बजे से ही यात्रा करने की अनुमति होगी। वहीं यात्री रात दस बजे तक वाहनों से पहाड़ियों में चल सकेंगे।

इसके अलावा डीजीपी अशोक कुमार कल केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धाम में काफी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने और लाइन में बने रहने का अनुरोध किया, जिससे सभी श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे