मां यमुना की डोली ने यमुनोत्री धाम के लिए किया प्रस्थान, चारधाम यात्रा आज से शुरू

  1. Home
  2. Char Dham Yatra

मां यमुना की डोली ने यमुनोत्री धाम के लिए किया प्रस्थान, चारधाम यात्रा आज से शुरू

0000

मंगलवार सुबह 8:15 बजे मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ मां की डोली को उनके भाई शनिदेव समेश्वर देवता की डोली भी विदा करने निकली।


 

यमुनोत्री (उत्तराखंड पोस्ट) मंगलवार सुबह 8:15 बजे मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ मां की डोली को उनके भाई शनिदेव समेश्वर देवता की डोली भी विदा करने निकली।

डोली के पहुंचते ही दोपहर 12:15 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। वहीं मां गंगा की उत्सव डोली भैंरोघाटी स्थित भैंरो मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। यहां आज पूर्वाह्न 11:15 बजे पूरे विधि विधान से गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे।

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट आज विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों और आर्मी बैंड की धुन पर शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) से मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे