धामी से मिले अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी, उत्तराखंड में करना चाहते हैं काम

  1. Home
  2. Dehradun

धामी से मिले अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी, उत्तराखंड में करना चाहते हैं काम

Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में विश्व प्रसिद्ध अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी  ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर अगासी  द्वारा संचालित "आन्द्रे अगासी फाउंडेशन" के उत्तराखण्ड में  कार्य करने को लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में  विश्व प्रसिद्ध अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर अगासी  द्वारा संचालित "आन्द्रे अगासी फाउंडेशन" के उत्तराखण्ड में  कार्य करने को लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

आपको बता दें कि आंद्रे अगासी फाउंडेशन संचालित करते हैं। यह फाउंडेशन सामाजिक क्षेत्र में काम करता है। चर्चा के दौरान अगासी ने मुख्यमंत्री को अपने फाउंडेशन के बारे में विस्तार जानकारी दी। उन्होंने सीएम से उत्तराखंड में फाउंडेशन की गतिविधियां संचालित करने की इच्छा जाहिर की।

मुख्यमंत्री ने अगासी की पेशकश की सराहना की और उनके फाउंडेशन का उत्तराखंड में स्वागत किया। कहा कि यदि फाउंडेशन राज्य के सामाजिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी देगा तो इससे राज्य को मदद मिलेगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे