मानसून को लेकर मिली बड़ी खबर, जानिए कब तक देगा दस्तक

  1. Home
  2. Dehradun

मानसून को लेकर मिली बड़ी खबर, जानिए कब तक देगा दस्तक

rain

गर्मी से परेशान लोग मानसून की राह देख रहें है। इस बीच मानसून को लेकर बड़ी खबर मिली है। खबर है कि इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।




देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
गर्मी से परेशान लोग मानसून की राह देख रहें है। इस बीच मानसून को लेकर बड़ी खबर मिली है। खबर है कि इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘असानी’ का असर प्रदेश के कई इलाकों मे दिखाई दें रहा हैं इसकी वजह से सुबह के समय तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक मौसम के बदले मिजाज से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने समय से पहले मानसून के दस्तक देने का अनुमान लगाया है। वहीं बारिश थमने के बाद ठंड महसूस होने लगी लेकिन दोपहर में धूप में उमस और गर्मी में इजाफा हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून समय से एक हफ्ते पहले पहुंच सकता है।

मई माह की शुरूआत से हो रही बारिश ने गर्मी में राहत दी है। मौसम वैज्ञानिकों ने समय से पहले मानसून के दस्तक देने का अनुमान लगाया है। जीबी पंत कृषि विवि पंतनगर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया देश में 1 जून को मानसून आता है। इस बार 20 मई को ही केरल में मानसून आ सकता है। चक्रवाती तूफान ने मानसून को ज्यादा मजबूत बना दिया है। डॉ. सिंह ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में 15 जून तक मानसून की दस्तक हो सकती है। बारिश के सीजन में अच्छी वर्षा होने के आसार भी बन रहे हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे