CM धामी ने पूरा किया वादा, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

  1. Home
  2. Dehradun

CM धामी ने पूरा किया वादा, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

Dhami Cabinet

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई।

बैठक में कुल 7 प्रस्ताव सामने आए जिसमें सभी प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। इस बैठक में धामी सरकार ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। धामी कैबिनेट ने निर्णय लिया है पुलिस सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को हर साल, 3 गैस सिलेंडर मुफ्त दी जाएगी। जिस पर मंत्रिमंडल ने भी मुहर लगा दी है।

नीचे जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले-

  • प्रदेश के सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देगी सरकार। 1,84,142 कार्ड धारको को लाभ मिलेगा।
  • किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा।
  • विधायी एवं संसदीय विभाग के सत्रवासन को मंजूरी मिली है।
  • हरिद्वार में जिला पंचायत चुनाव पर भी कैबिनेट में चर्च हुई।
  • एडवोकेट जनरल को अनुरोध किया जाएगा कि विभिन्न विधिक पहलू से कैबिनेट को अवगत कराया जाए।
  • गन्ना चीनी विभाग मूल्य भुगतान के लिए सरकार व्यवस्था करेगी।
  • पशुपालन विभाग कृतम गर्भाधान के लिए कर्मचारियों को पूर्व की भांति 40 मैदान में पहाड़ में 50 दिए जाएगें।
  • केदारनाथ में कुछ बिल्डिंगे बननी थी, पहली मंजिल के बाद दूसरी मंजिल बनेगी, वही ठेकेदार बनाएगा।

​​​​​​​

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे