बड़ी खबर | उपचुनाव लड़ने को लेकर CM तीरथ का बड़ा बयान, कही ये बात

  1. Home
  2. Dehradun

बड़ी खबर | उपचुनाव लड़ने को लेकर CM तीरथ का बड़ा बयान, कही ये बात

Tirath

CM तीरथ के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने से लेकर अब तक उनके उपचुनाव लड़ने को लेकर कोई फैसला नही हुआ है, लेकिन समय-समय पर इसको लेकर अटकलें लगती रहती है। अब खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस पर बयान दिया है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) CM तीरथ के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने से लेकर अब तक उनके उपचुनाव लड़ने को लेकर कोई फैसला नही हुआ है, लेकिन समय-समय पर इसको लेकर अटकलें लगती रहती है। अब खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस पर बयान दिया है।

सीएम तीरथ सिंह राव ने दो टूक कहा कि वह उपचुनाव हर हाल में लड़ेंगे और जरूर लड़ेंगे। प्रदेश के कई विधायक उपचुनाव के लिए सीट खाली करने को तैयार हैं। यह संवैधानिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। पार्टी जहां से भी उपचुनाव लड़ाएगी, वहीं से लडूंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ विधायक मेरे उप चुनाव लड़ने के लिए अपनी सीट खाली करने को तैयार हैं। इस संबंध में केंद्र को अवगत करा दिया गया है। केंद्र जहां से कहेगा, वहीं से उप चुनाव लडूंगा। तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही उपचुनाव होगा।

सीएम ने बताया कि प्रदेश में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। जनता भी विकास कार्यों से काफी खुश है। सरकार भी लोगों को योजनाओं का लाभ दे रही है।

बता दें कि सीएम तीरथ के गंगोत्री से चुनाव लड़ने की चर्चाएं बीते दिनों हो रही थी। 22 मार्च को गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत का के निधन के बाद से ये सीट खाली चल रही है। इस कारण गंगोत्री सीट से भी चुनाव लड़ने का विकल्प सीएम के सामने है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे