उत्तराखंड से बड़ी खबर CM धामी ने एक साथ की कई बड़ी घोषणाएं, जानिए यहां

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर CM धामी ने एक साथ की कई बड़ी घोषणाएं, जानिए यहां

Dhami

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सदन में बड़ी घोषणाएं की है।




देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सदन में बड़ी घोषणाएं की है।

CM धामी ने बिजली बिलों के फिक्स चार्ज में अगले तीन माह की छूट देने का ऐलान किया है। इसके अलावा अधिभार में भी तीन माह की छूट मिलेगी।

इसी के साथ सीएम ने परिवाहन विभाग में सेवायान कर में छ: माह की छूट देने का भी ऐलान किया। पंजीकरण प्रमाण पत्र के विलंब शुल्क में छ माह की छूट दी गई। सीएम ने ऐलान करते हुए कहा कि अब पर्यावरण मित्र को आर्थिक सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल विभाग में 31 दिसंबर तक एक साथ बिल जमा करने पर विलंब शुल्क न लेने की भी घोषणा की जिससे लोगों को खासी राहत मिलेगी। इसके अलावा पंजीकरण प्रमाण पत्र के विलंब शुल्क में छ माह की छूट की घोषणा हुई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे