उत्तराखंड से बड़ी खबर, धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते है ये बड़े फैसले!

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर, धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते है ये बड़े फैसले!

Dhami

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। आपको बता दें कि कैबिनेट की बैठक आज शाम 7 बजे राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार (पंचम तल), देहरादून में  होगी।




देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। आपको बता दें कि कैबिनेट की बैठक आज शाम 7 बजे राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार (पंचम तल), देहरादून में  होगी।

कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में कोविड-19 से लगातार बिगड़े हालातों को देखते हुए ओमीक्रोन से संबंधित फैसला लिए जा सकता है। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में आज मुख्यमंत्री और कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता के बाद सचिवालय कर्मचारियों के पक्ष में कुछ फैसले लिए जा सकते हैं, क्योंकि पिछली कैबिनेट में कर्मचारियों से संबंधित फैसले ना आने पर कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री और कर्मचारियों की मुलाकात हुई और अब उम्मीद है कि इस कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर फैसला हो सकता है। वहीं बैठक में स्वास्थ्य कृषि उद्यान समेत अन्य मुद्दों पर सरकार फैसला ले सकती है।

इसके अलावा हजारों बेरोजगार युवाओं की नजर भी इस कैबिनेट पर रहेगी। दरअसल करीब 7 साल बाद होने जा रही पुलिस भर्ती में बेरोजगार युवा अधिकतम उम्र सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं। बीते दिनों बेरोजगार संघ ने इसको लेकर मुख्यमंत्री से लेकर तमाम कैबिनेट मंत्रियों को भी अवगत कराया, जिससे वह उम्र सीमा बढ़ाने के लिए नियमावली में संशोधन को कैबिनेट में मंजूरी मिल सके।

मंत्रिमण्डल की बैठक आज 24 दिसम्बर, 2021 को शाम 7 बजे राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार (पंचम तल), देहरादून में होगी। बैठक समाप्ति के तुरंत बाद सचिवालय मीडिया सेंटर में ब्रीफिंग की जाएगी।

बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान समेत अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार फैसला ले सकती है। प्रदेश के राजकीय उद्यानों को लीज पर देने, उद्यान विभाग में सेवाएं दे चुके माली को प्रशिक्षित घोषित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकता है।

आगामी विधानसभा चुनाव में लगने वाली आचार संहिता को देखते हुए मंत्रिमंडल की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बता दें कि अब किसी भी वक्त प्रदेश में आचार संहिता लगाई जा सकती है, उस लिहाज से मंत्रिमंडल की बैठक इस कार्यकाल की आखिरी बैठक हो सकती है। ऐसे में सबकी निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे