मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र बोले- 2022 ही नहीं 2027 में भी बनाएंगे उत्तराखंड में सरकार

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र बोले- 2022 ही नहीं 2027 में भी बनाएंगे उत्तराखंड में सरकार

उत्तराखंड में भी 2022 में विधानसभा चुनाव होना है और बिहार चुनाव के नतीजों के परिणाम से उत्तराखंड भाजपा भी उत्साहित नजर आ रही हैं। भाजपा को अब बिहार की जनता की तरह ही उत्तराखंड की जनता से भी आशाएं हैं कि 2022 में भाजपा की सरकार पुनः उत्तराखंड में आएगी।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) बिहार चुनाव के नतीजों से भारतीय जनता पार्टी पेरे जोश में है। बिहार में भाजपा की जीत पर उत्तराखंड में भाजपा बेहद खुश और उत्साहित है।

उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड में भी 2022 में विधानसभा चुनाव होना है और बिहार चुनाव के नतीजों के परिणाम से उत्तराखंड भाजपा भी उत्साहित नजर आ रही हैं। भाजपा को अब बिहार की जनता की तरह ही उत्तराखंड की जनता से भी आशाएं हैं कि 2022 में भाजपा की सरकार पुनः उत्तराखंड में आएगी।

2022 में भाजपा की सरकार की वापसी को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि 2022 नहीं 2027 के लिए भी सत्ता में आने के लिए भाजपा ने तैयारियां कर दी है, 2022 में भी और 2027 में भी भाजपा की सरकार उत्तराखंड में आएगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे