राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी ने खोला पिटारा, की ये बड़ी घोषणाएं

  1. Home
  2. Dehradun

राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी ने खोला पिटारा, की ये बड़ी घोषणाएं

0000

उत्तराखंड राज्य के 21 वें स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून पुलिस लाइन मैदान में रैतिक परेड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। वहीं, सीएम ने राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी सौगात दी। 




देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड राज्य के 21 वें स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून पुलिस लाइन मैदान में रैतिक परेड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। वहीं, सीएम ने राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी सौगात दी। 

नीचे देखिए CM धामी द्वारी की गयी घोषणाएं-

  • उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन को बढ़ाने की घोषणा। जिन आंदोलनकारियों को 3100 रुपये पेंश्न मिलती थी। उसे बढ़ाकर 4500 किया गया। वहीं, जिन्हें 5000 मिलती थी उसे बढ़ाकर 6000 किया गया है। 
  • राज्य में खेल नीति 2021 जल्द लागू होगी।
  • जनपद स्तर पर महिला छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
  • गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए निशुल्क दवा की व्यवस्था की जाएगी।
  • देहरादून और हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।
  • राज्य में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।
  • 48 घंटे अस्पताल में रहने वाली जच्चा को 2000 रुपये उपहार राशि दी जाएगी।
  • प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगेगी।
  • सेवा का अधिकार अधिनियम  में 190 सेवाओं को शामिल किया जाएगा।
  • राज्य को आयुष वैलनेस का हब बनाया जाएगा।
  • पर्यटक गृहों में आयुष वैलनेस सेंटर खोले जाएंगे।

​​​​​​​

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे