निवेशकों को आमंत्रित करने लंदन जाएंगे मुख्यमंत्री धामी, रोड शो भी करेंगे

  1. Home
  2. Dehradun

निवेशकों को आमंत्रित करने लंदन जाएंगे मुख्यमंत्री धामी, रोड शो भी करेंगे

Dhami

सचिव मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, डीजी इंडस्ट्री रोहित मीणा, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी भी सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ लंदन जाएंगे। बता दें कि 16 से 20 अक्तूबर तक दुबई और आबूधाबी में भी रोड शो होंगे।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंदन जाएंगे। लंदन में 25 से 28 सितंबर तक पहला रोड शो होगा।

सचिव मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, डीजी इंडस्ट्री रोहित मीणा, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी भी सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ लंदन जाएंगे। बता दें कि 16 से 20 अक्तूबर तक दुबई और आबूधाबी में भी रोड शो होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए समिट से पहले लगभग 25 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे पहाड़ों में रोजगार के साधन बढ़ने से पलायन भी रुकेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए नई नीतियां बनाई जा रही है। राज्य में उद्योगों के हित में 27 नई नीतियां बनाई गई हैं। सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी बनाया जा रहा है। नीतियों के सरलीकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में निवेशकों का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। निवेश के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड में अनुकूल माहौल है। सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का राज्य में तेजी से विस्तार हो रहा है। औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का आकर्षण तेजी से राज्य में बढ़ा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे