उत्तराखंड में नही थम रहा कोरोना का कहर, 8 जिलों में बने 106 कंटेनमेंट जोन

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में नही थम रहा कोरोना का कहर, 8 जिलों में बने 106 कंटेनमेंट जोन

उत्तराखंड में नही थम रहा कोरोना का कहर, 8 जिलों में बने 106 कंटेनमेंट जोन

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। एक बार फिर देश में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। बीते 24 घंटे में पॉजिटिव केसों की संख्या 3 लाख 15 हजार से अधिक पाई गई है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। एक बार फिर देश में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। बीते 24 घंटे में पॉजिटिव केसों की संख्या 3 लाख 15 हजार से अधिक पाई गई है।

उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 4807 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 134012 पहुंच गई है। वहीं बुधवार को 34 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। बेकाबू हो रहे कोरोना ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। संक्रमण को रोकने के लिए अब तक आठ जिलों में 106 कंटेनमेंट जोन घोषित कर बंदिशें लगाई गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा 47 कंटेनमेंट जोन देहरादून जिले में बने हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार में 9, नैनीताल में 30, पौड़ी जिले में 4, उत्तरकाशी में 9, ऊधमसिंह नगर में 1, चंपावत में 5, चमोली जिले में 1 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जहां पर आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाकी सभी तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे