धामी ने जवानों संग गाया पहाड़ी गाना, जमकर थिरके फौजी

  1. Home
  2. Dehradun

धामी ने जवानों संग गाया पहाड़ी गाना, जमकर थिरके फौजी

0000

मुख्यमंत्री ने टेरिटोरियल आर्मी डे पर जवानों को दी बधाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देर शाम गढ़ी केन्ट स्थित 127 इन्फेन्ट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी केम्पस में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में शामिल हुए।




देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
मुख्यमंत्री ने टेरिटोरियल आर्मी डे पर जवानों को दी बधाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देर शाम गढ़ी केन्ट स्थित 127 इन्फेन्ट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी केम्पस में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेना के अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने जवानों के बीच जाकर उनसे बातचीत की तथा सांस्कृतिक संध्या में जवानों के साथ आयोजित गीत संगीत के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ प्रकृति को सजाने का भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता समय की जरूरत भी है।

इस मौके पर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जवानों के साथ थिरके, साथ ही उन्होंने उनके साथ बेड़ू पाको बारमासा गीत भी गाया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे