उत्तराखंड | CM धामी की एक और घोषणा हुई पूरी, आदेश जारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | CM धामी की एक और घोषणा हुई पूरी, आदेश जारी

Dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना एक और वादा पूरा कर दिया है। सीएम धामी ने घोषणा की थी कि ग्राम प्रधानों को दिये जा रहे मानदेय में वृद्धि की जाएगी। अब सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।




देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना एक और वादा पूरा कर दिया है। सीएम धामी ने घोषणा की थी कि ग्राम प्रधानों को दिये जा रहे मानदेय में वृद्धि की जाएगी। अब सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड सरकार में सचिव नितेश कुमार झा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 11 नवम्बर 2017 से स्वीकृत ग्राम प्रधानों को दिये जा रहे मानदेय के क्रम में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि ग्राम प्रधानों को वर्तमान में दिये जा रहे मनदेव स 1500/- प्रतिमाह में आशिक वृद्धि करते हुए मानदेय रू0 3500/-प्रतिमाह स्वीकृत किये जाने की निम्नलिखित प्रतिबन्धों के अधीन राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

आदेश में कहा गया कि वर्तमान में ग्राम प्रधानों को दिये जा रहे मानदेय पर होने वाले व्यय का वहन पंचायतों को संक्रमित की जा रही राज्य वित्त आयोग की धनराशि से किया जाता है। ग्राम प्रधानों के मानदेय में वृद्धि के उपरान्त अतिरिक्त धनराशि का वहन भी राज्य वित्त आयोग द्वारा पंचायतों को संक्रमित की जा रही धनराशि से ही किया जायेगा। इसके लिए  राज्य सरकार द्वारा पृथक से कोई धनराशि आवंटित नहीं की जायेगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub