लोकायुक्त बिल पर बोले भट्ट- भाजपा जो कहती है वह करती भी है
भाजपा प्रदेश् अध्यक्ष अजय भटट् ने प्रदेश् की भाजपा सरकार द्वारा लोकायुक्त विधेयक व स्थानांतरण विधेयक राज्य विधान सभा में रखने व् उन्हें प्रवर समिति को सौपें जाने का स्वागत किया है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद
भाजपा प्रदेश् अध्यक्ष अजय भटट् ने प्रदेश् की भाजपा सरकार द्वारा लोकायुक्त विधेयक व स्थानांतरण विधेयक राज्य विधान सभा में रखने व् उन्हें प्रवर समिति को सौपें जाने का स्वागत किया है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट
उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद विधानसभा के पहले ही सत्र में इन महत्वपूर्ण विधेयकों को विधानसभा में प्रस्तुत किया जाना मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई व् कांग्रेस द्वारा राज्य में फैलाई गई अव्यवस्था को पटरी पर लाने के संकल्प का प्रमाण है।
भाजपा प्रदेश् अध्यक्ष अजय भटट् ने कहा कि विधान सभा चुनाव में भाजपा ने भृष्टाचार के खिलाफ जंग की बात कही थी। राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार ने लोकायुक्त बनाने की घोषणा की थी। आज विधान सभा में लोकायुक्त बिल लाये जाने के साथ भाजपा सरकार ने साफ़ कर दिया कि भाजपा जो कहती है वह करती भी है। इस विधेयक में मुख्यमंत्री को शामिल करना इस बात का प्रतीक है कि सरकार और पार्टी उच्च स्तर से लेकर नीचे तक शुचिता के पक्षधर हैं।
विधेयक को प्रवर समिति को सौपें जाने पर उन्होंने कहा कि यह सही कदम है और इससे सभी पक्षों के विचार भी सामने आ जायेंगे और जनता का मन्तव्य भी समाहित हो सकेगा। इस समिति में विपक्षी विधायकों के सम्मिलित होने से किसी के पास शिकायत का अवसर नहीं रहेगा।
भटट् ने कहा कि स्थान्तरण नीति का विधेयक विधान सभा में प्रस्तुत किया जाना एक प्रशंसनीय कदम है और प्रवर समिति को सौपे जाने से इस पर भी व्यापक विचार हो सकेगा।
भटट् ने कहा कि प्रदेश् की कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश् में व्याप्त भृष्टाचार से राज्य को मुक्ति दिलाना और राज्य की बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाना सरकार की प्राथमिकता है। ये विधेयक इस दिशा में बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भृष्टाचार के खिलाफ जो जंग छेड़ी गई है वह उत्तराखण्ड में भी पूरी गति से जारी रहेगी। साथ ही विकास का क्रम भी तेजी से आगे बढेगा।
विपक्ष के संशोधन की मांग के बाद प्रवर समिति को भेजा लोकायुक्त बिल
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे