उत्तराखंड | CM धामी ने लगाई दौड़, कहा- जीवन के हर क्षेत्र में स्पोर्टमेनशिप होनी चाहिए

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | CM धामी ने लगाई दौड़, कहा- जीवन के हर क्षेत्र में स्पोर्टमेनशिप होनी चाहिए

dhami





देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में 'नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रास कंट्री रन' को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने भी इसमें प्रतिभाग करते हुए जॉगिंग की। इसका आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग उत्तराखंड और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा  किया गया।


मुख्यमंत्री ने हाॅकी खिलाङी मेजर ध्यानचंद का स्मरण करते हुए खेल दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार की नई खेल नीति लाएगी जिसमेँ खिलाड़ियों को तैयारी के लिए संसाधनों की कमी न रहे। राज्य सरकार की कोशिश है कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। अभावों के कारण खेमल प्रतिभा दबी न रहे। आगे बढने के पूरे अवसर मिलें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी को गौरवान्वित करने वाला रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल भावना सर्वोपरि है। जीवन के हर क्षेत्र में स्पोर्ट्समैन शिप होनी चाहिये। जीवन में भी खेल की तरह कभी आगे बढते हैं कभी पीछे हटते हैं। जीवन में बहुत से अभावों का सामना करना पड़ता है। परन्तु अगर हम ठान लें और संकल्प लेकर प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलती है। मेहनत करने से मंजिल मिलती है। अगर संकल्प लिया है तो दूसरे विकल्प के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मन में उत्साह होना चाहिए। उत्साह है तो ऊर्जा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे