उत्तराखंड | इस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे CM तीरथ! चुनौती देंगे AAP के कोठियाल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | इस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे CM तीरथ! चुनौती देंगे AAP के कोठियाल

TIRATH KOTHIYAL

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आयी है। CM तीरथ के उपचुनाव को लेकर चर्चाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। AAP ने कहा है कि तीरथ सिंह रावत जहां से भी उपचुनाव लड़ेंगे, वहां उन्हें आप के कर्नल कोठियाल चुनौती देंगे।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आयी है। CM तीरथ के उपचुनाव को लेकर चर्चाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। AAP ने कहा है कि तीरथ सिंह रावत जहां से भी उपचुनाव लड़ेंगे, वहां उन्हें आप के कर्नल कोठियाल चुनौती देंगे। साथ ही AAP ने दावा किया है कि CM तीरथ गंगोत्री से उपचुनाव लड़ेंगे।

उत्तराखंड AAP के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट करते हुए कहा है कि भाजपा ने एलान किया है कि गंगोत्री उपचुनाव में CM तीरथ सिंह रावत लड़ेंगे। उन्हें मुक़ाबला देने के लिए आम आदमी पार्टी से कर्नल अजय कोठियाल जी गंगोत्री उपचुनाव लड़ेंगे, भाजपा के कुशासन के अंत का समय आ गया है

AAP नेता कर्नल कोठियाल ने ट्वीट करते हुए कहा ‘पाँच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मेरी पार्टी ने मुझे CM तीरथ के सामने गंगोत्री उपचुनाव लड़ने का मौक़ा दिया है। मैं गंगोत्री के कई गाँवों में गया। लोग बहुत दुखी हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार जनता की जीत होगी।'


 


uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे