उत्तराखंड | किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे CM तीरथ ? ये 5 विधायक सीट छोड़ने के लिए है तैयार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे CM तीरथ ? ये 5 विधायक सीट छोड़ने के लिए है तैयार

Tirath

CM तीरथ के उपचुनाव लड़ने पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उपचुनाव के लिए पांच विधायक सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) CM तीरथ के उपचुनाव लड़ने पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उपचुनाव के लिए पांच विधायक सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। उपचुनाव की सीट को लेकर जल्द निर्णय हो जाएगा।

कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री के चुनाव पर जल्द निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री से उनकी दो दौर की बातचीत हो चुकी है। कौशिक ने कहा कि पार्टी के पांच विधायक मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने को तैयार हैं। कोटद्वार के विधायक कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत, बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, भीमताल के विधायक रामसिंह कैड़ा के अलावा दो और विधायकों ने मुख्यमंत्री को उनकी सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे