उत्तराखंड | पूर्व BJP अध्यक्ष की तबियत नासाज़, मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार हेतु भर्ती पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार हेतु भर्ती पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने उनके उपचार के संबंध में अस्पताल के चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने ध्यानी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। इस अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना, राकेश ध्यानी, मिथिलेश ध्यानी भी मौजूद थे।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे