उत्तराखंड | नदी में बही युवती और 2 महिलाएं, अभी तक कुछ पता नही, तलाश जारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | नदी में बही युवती और 2 महिलाएं, अभी तक कुछ पता नही, तलाश जारी

0000

उत्तराखंड के देहरादून से बड़े हादसे की खबर मिली है। रविवार सुबह हरिपुरकलां (रायवाला) में गीता कुटीर घाट पर नहाने आईं एक युवती और दो महिलाएं नदी की तेज धारा में बह गई। अभी तक तीनों का कोई पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी है।

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)

जानकारी के अनुसार, कुसुम पत्नी राजेश, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम खानपुरकलां, सीमा पत्नी नरेंद्र, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम पादची थाना गन्नौर, कुमारी नेहा पुत्री सतवीर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम गढ़ी केसरी तहसील गन्नौर सोनीपत(हरियाणा) हरियाणा से स्वजनों के साथ उत्तराखंड घूमने आई थी। रात को वह हरिपुरकलां में एक आश्रम में रुकी हुईं थी। रविवार सुबह तड़के करीब 5 बजे तीनों गीता कुटीर घाट पर नहाने के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि, इस जगह पर नदी का बहाव काफी तेज है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही नदी में उतरी बहाव की चपेट में आ गईं। घटना से उनके साथ आए स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची रायवाला पुलिस और एसडीआरएफ खोजबीन में जुटी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे