त्रिवेन्द्र मुख्यमंत्री नियुक्त, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्यौता

  1. Home
  2. Dehradun

त्रिवेन्द्र मुख्यमंत्री नियुक्त, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्यौता

उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ कृष्ण कान्त पाल ने भारत के संविधान के आर्टिकल 164(1) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उत्तराखण्ड विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित नेता त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उत्तराखण्ड राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें सरकार बनाने के लिये आमंत्रित किया है। अब ख़बरें एक क्लिक पर


त्रिवेन्द्र मुख्यमंत्री नियुक्त, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्यौता

उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ कृष्ण कान्त पाल ने भारत के संविधान के आर्टिकल 164(1) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उत्तराखण्ड विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित नेता त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उत्तराखण्ड राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें सरकार बनाने के लिये आमंत्रित किया है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

रावत पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने की तिथि से कार्यभार ग्रहण करेंगे। राज्यपाल डॉ पाल शनिवार दिनांक 18 मार्च दोपहर तीन बजे परेड ग्राउण्ड, देहरादून में राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमण्डल को शपथ दिलायेंगे।

गौरतलब है कि शुक्रवार सायं पांच बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित नेता त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया।

त्रिवेन्द्र मुख्यमंत्री नियुक्त, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्यौता

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, माला राज्य लक्ष्मी शाह, भाजपा की प्रेक्षक सरोज पाडेण्य, मुख्य सचिव एस.रामास्वामी, सचिव राज्यपाल डॉ भूपिन्दर कौर औलख सहित बड़ी संख्या में भाजपा के निर्वाचित विधायक भी उपस्थित थे।

त्रिवेंद्र बनेंगे मुख्यमंत्री, भाजपा ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub