उत्तराखंड | पुलिस ने किया बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 महिलाओं समेत 11 गिरफ्तार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | पुलिस ने किया बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 महिलाओं समेत 11 गिरफ्तार

SEX RACKET

राजधानी देहरादून से बड़ी खबर मिली है। पटेलनगर पुलिस ने देहराखास के टीएचटीसी कॉलोनी में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 8 महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून से बड़ी खबर मिली है। पटेलनगर पुलिस ने देहराखास के टीएचटीसी कॉलोनी में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 8 महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

पटेलनगर कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि उन्हें काफी समय से देहराखास स्थित टीएचडीसी कॉलोनी में एक फ्लैट में अनैतिक देह व्यापार के संचालन की जानकारी मिल रही थी। जिसके संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।

इसके बाद टीम गठित की गयी और शनिवार रात फ्लैट में दबिश दी गई। दबिश के दौरान एक कमरे में दो महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। एक अन्य कमरे को खोला गया तो उसमें छह महिलाएं मिलीं।  

पुलिस के मुताबिक संचालक राजीव ने ही टीएचडीसी कॉलोनी में किराये पर फ्लैट लिया था। वह भूटान, बांग्लादेश के साथ ही उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, दिल्ली आदि से लड़कियां व महिलाएं बुलाता था। जिनको देहरादून के पर्यटन स्थलों, होटलों और अन्य राज्यों में देह व्यापार के लिए भेजा जाता है। 

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ग्राहकों से संपर्क करने के लिए संचालक की ओर से दून स्कॉट सर्विस के लिंक और नंबर वेबसाइट स्कोका डॉट कॉम पर दे रखे थे। ग्राहकों को वह फ्लैट के साथ ही होटलों में बड़ी रकम लेकर लड़कियां सप्लाई करता था। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub