उत्तराखंड | तो सल्ट विधानसभा उपचुनाव में ये होंगे बीजेपी के उम्मीदवार!

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | तो सल्ट विधानसभा उपचुनाव में ये होंगे बीजेपी के उम्मीदवार!

उत्तराखंड | तो सल्ट विधानसभा उपचुनाव में ये होंगे बीजेपी के उम्मीदवार!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि प्रत्याशी चयन के संबंध में पार्टी का केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड फैसला लेगा। कौशिक ने कहा कि भाजपा के दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने सल्ट क्षेत्र में बहुत बेहतर कार्य किया। वहां के निवासियों के मन में भाजपा के प्रति विश्वास है।


सल्ट (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के सल्ट में होने जा रहा विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और नव नियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के लिए ये चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं है।

शनिवार को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में 6 नामों पर प्रस्ताव रखा गया जिसमें दिवंगत विधायक सुरेंद्र जीना के भाई महेश जीना का भी नाम शामिल है। संभावना यह मानी जा रही है कि, सुरेंद्र सिंह जीना के परिवार में से किसी सदस्य को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया जाए। माना जा रहा है कि एक दो दिन में बीजेपी उम्मीदवार का नाम फाइनल कर सकती है।

वहीं इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि प्रत्याशी चयन के संबंध में पार्टी का केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड फैसला लेगा। कौशिक ने कहा कि भाजपा के दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने सल्ट क्षेत्र में बहुत बेहतर कार्य किया। वहां के निवासियों के मन में भाजपा के प्रति विश्वास है।

बता दें कि, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के कारण विधानसभा की सल्ट सीट रिक्त हो गई थी। इस उपचुनाव के लिए  23 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 30 मार्च नाम वापसी का अंतिम दिन है, वहीं 31 मार्च को नामांकन की समीक्षा होगी। इसके बाद 17 अप्रैल को मतदान होगा और 2 मई को मतगणना होगी। उप-चुनाव के लिए सल्ट विधानसभा में कुल 136 बूथ बनाये गये हैं।

2017 विधानसभा चुनाव के नतीजे- साल 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो 95 हजार 735 में से सिर्फ 44044 मतदाताओं ने ही मतदान किया था।बीजेपी कैंडिडेट सुरेंद्र सिंह जीना को 21 हजार 581 और कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को 18 हजार 677 वोट मिले थे।  इस तरह सुरेंद्र सिंह जीना ने गीता पंचोली को 2904 मतों से हराया था यानी इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रही थी।

आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह जीना 2007, 2012 और 2017 में लगातार तीन बार सल्ट विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे लेकिन सितंबर 2020 में पत्नी की मौत के सदमे से बुरी तरह टूट चुके सुरेंद्र जीना खुद भी बाद में कोरोना की चपेट में आ गए, जिसके कारण नवंबर 2020 में उनकी मृत्यु हो गई। विधायक जीना की मृत्यु से उनकी ये सीट खाली हुई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub