उत्तराखंड | बसों में बैठने से पहले जरूर पढ़े ये खबर, जारी हो गयी है ये गाइडलाइन

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | बसों में बैठने से पहले जरूर पढ़े ये खबर, जारी हो गयी है ये गाइडलाइन

उत्तराखंड | बसों में बैठने से पहले जरूर पढ़े ये खबर, जारी हो गयी है ये गाइडलाइन

अब बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड परिवहन विभाग ने सार्वजनिक वाहनों के संचालन के लिए एसओपी जारी की गई है। इसमें कड़े प्रावधान किए गए हैं। वाहनों को निर्धारित स्टॉपेज पर ही रोका जाएगा। बिना मास्क कि किसी भी यात्री को वाहन में नहीं बिठाया जा सकेगा।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। एक बार फिर देश में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। बीते 24 घंटे में पॉजिटिव केसों की संख्या 3 लाख 15 हजार से अधिक पाई गई है। वहीं, उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 4807 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 134012 पहुंच गई है। वहीं बुधवार को 34 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। बेकाबू हो रहे कोरोना ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

अब बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड परिवहन विभाग ने सार्वजनिक वाहनों के संचालन के लिए एसओपी जारी की गई है। इसमें कड़े प्रावधान किए गए हैं। वाहनों को निर्धारित स्टॉपेज पर ही रोका जाएगा। बिना मास्क कि किसी भी यात्री को वाहन में नहीं बिठाया जा सकेगा।

वाहन के भीतर और बाहर थूकने पर कड़ी कार्रवाई होगी। परिवहन सचिव रणजीत सिन्हा ने एसओपी की जारी की दी है। वाहनों सैनिटाइजेशन और अन्य व्यवस्थाएं होनी चाहिए। किसी भी वाहन में 50 प्रतिशत से अधिक सवारी नहीं बिठाई जा सकेगी। इसको लेकर जारी एसओपी को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे