उत्तराखंड | गैरसैंण मंडल पर त्रिवेंद्र का बड़ा बयान, अब कही ये बात

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | गैरसैंण मंडल पर त्रिवेंद्र का बड़ा बयान, अब कही ये बात

उत्तराखंड | गैरसैंण मंडल पर त्रिवेंद्र का बड़ा बयान, अब कही ये बात

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कई फैसलों को बदला है। ऐसे में तीरथ सरकार से लोग ये उम्मीद जता रहे है कि वह गैरसैंण मंडल की घोषणा को समाप्त करेगी।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कई फैसलों को बदला है। ऐसे में तीरथ सरकार से लोग ये उम्मीद जता रहे है कि वह गैरसैंण मंडल की घोषणा को समाप्त करेगी।

खुद सीएम तीरथ सिंह रावत भी गैरसैंण मंडल की घोषणा पर विचार करने की बात दोहरायी है। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि गैरसैंण मंडल की घोषणा का अभी शासनादेश जारी नहीं हुआ है। जो जनभावना होगी उसी के अनुरूप वह निर्णय लेंगे। सियासी हलकों में मुख्यमंत्री के इस बयान को गैरसैंण मंडल की घोषणा को रद करने की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है।

गैरसैंण मंडल की घोषणा को समाप्त करने की संभावना के बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संबंधित लोगों से बातचीत करके ही घोषण की गई। मंडल की घोषणा त्रिवेंद्र की नहीं बल्कि राज्य सरकार की है। घोषणा खत्म करने की संभावना से जुड़े प्रश्न को उन्होंने काल्पनिक करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा होगा या वैसा होगा, ये अभी काल्पनिक बातें हैं।

शनिवार को कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मीडिया कर्मियों ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी यह प्रश्न पूछा। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि गैरसैंण मंडल की घोषणा पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। वह त्रिवेंद्र रावत की घोषणा नहीं है, बल्कि वह भाजपा सरकार की घोषणा है। वह मुख्यमंत्री की घोषणा है। यह घोषणा संबंधित लोगों से बातचीत करने के बाद की गई।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे