उत्तराखंड | खाई में गिरी पर्यटकों की कार, महिला की मौत, पति और दो बेटे घायल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | खाई में गिरी पर्यटकों की कार, महिला की मौत, पति और दो बेटे घायल

accident

स्थानीय लोगों की मदद से एक महिला, पुरुष और उनके दो बच्चों को निकाला और इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।


 

मसूरी (उत्तराखंड पोस्ट) मसूरी में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, यहां हाथी पांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, कार खाई में गिरने से कार में सवार एक महिला की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार इस हादसे पर पुलिस का कहना है कि हाथी पांव जाने वाले रोड़ पर क्लाउड एंड के पास एक कार खाई में गिर गई थी। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस और फायर सर्विस के जवान आपदा उपकरण के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि एक ईको स्पोर्ट्स (DL8CAX 4114) कार करीब 20-25 मीटर खाई में गिरकर पेड़ों पर खतरनाक ढंग से लटकी थी।

स्थानीय लोगों की मदद से एक महिला, पुरुष और उनके दो बच्चों को निकाला और इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान दिल्ली की रहने वाली रुचि जुनेजा के तौर पर हुई है। यह परिवार दिल्ली से मसूरी घुमने आया था। इस हादस में उनके पति मनोज जुनेजा और दोनों बेटे मृदुल और ईशान बच गए। अस्पताल में इनका इलाज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे