उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जानिए किस वक्त चलेगी ट्रेन, कितनी रहेगी स्पीड, पूरी जानकारी यहां

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जानिए किस वक्त चलेगी ट्रेन, कितनी रहेगी स्पीड, पूरी जानकारी यहां

Vande Bharat

इसके बाद देहरादून-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन 28 मई से नियमित रूप से चलने लगेगी। इस ट्रेन के चलने से देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रैवल टाइम और कम हो जाएगा। वंदे भारत ट्रेन चार घंटे 45 मिनट में देहरादून से दिल्ली के बीच की दूरी को तय कर लेगी।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। देहरादून और देश की राजधानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल मंगलवार (23 मई) को किया गया, जो सफल रहा।

अब गुरुवार (25 मई) को देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहेंगे।

इसके बाद देहरादून-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन 28 मई से नियमित रूप से चलने लगेगी। इस ट्रेन के चलने से देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रैवल टाइम और कम हो जाएगा। वंदे भारत ट्रेन चार घंटे 45 मिनट में देहरादून से दिल्ली के बीच की दूरी को तय कर लेगी।

यह ट्रेन देहरादून से सुबह सात बजे चलकर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में बुधवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलेगी। देहरादून और दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन के सिर्फ पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं।

वंदे भारत ट्रेन की औसत रफ्तार

वहीं वंदे भारत ट्रेन की औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। इसके अलावा अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। ट्रेन का किराया भी जल्द निर्धारित किया जाएगा। बताया जा रहा है देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 1.2 से 1.3 फीसदी अधिक हो सकता है।

देहरादून-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का कितना होगा किराया?

देहरादून से दिल्ली का शेड्यूल

देहरादून-           सुबह 7 बजे

हरिद्वार-              8.04 बजे

रुड़की-               8.49 बजे

सहारनपुर-           9.27 बजे

मुजफ्फरगनर-     10.07 बजे

मेरठ-                 10.37 बजे

आनंद विहार रेलवे स्टेशन- सुबह 11.45 बजे

दिल्ली से देहरादून का शेड्यूल

आनंद विहार-          शाम 5.20 बजे

मेरठ-                     6.38

मुजफ्फरनगर-         7.08

सहारनपुर-              7.55

रुड़की-                   8.31

हरिद्वार-                  9.15

देहरादून-               रात 10.35 बजे

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे