खत्म होगा सशक्त भू -कानून का इंतजार, मुख्यमंत्री धामी ने कर दिया बड़ा ऐलान

  1. Home
  2. Dehradun

खत्म होगा सशक्त भू -कानून का इंतजार, मुख्यमंत्री धामी ने कर दिया बड़ा ऐलान

Bhu

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जल्द ही कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लिए जन-भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है।


 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में सशक्त भू कानून की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। सशक्त भू-कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि राज्य में भू-कानून लागू करने को सरकार पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जल्द ही कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लिए जन-भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही इस रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की भावना के अनुरूप सशक्त भू-कानून राज्य में लागू करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub