उत्तराखंड पुलिस में कब शुरु होगी SI और कांस्टेबल की सीधी भर्ती ? डीजीपी ने कही ये बात

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड पुलिस में कब शुरु होगी SI और कांस्टेबल की सीधी भर्ती ? डीजीपी ने कही ये बात

police

इस साल उत्तराखंड पुलिस में एसआई और कांस्टेबल की सीधी भर्ती होनी थी। लेकिन कोरोना का कहर बढ़ने के साथ ये भर्ती पक्रिया शुरू नही हो पायी है। युवा लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे है लेकिन कोरोना ने उनके इंतजार को और बढ़ा दिया है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) इस साल उत्तराखंड पुलिस में एसआई और कांस्टेबल की सीधी भर्ती होनी थी। लेकिन कोरोना का कहर बढ़ने के साथ ये भर्ती पक्रिया शुरू नही हो पायी है। युवा लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे है लेकिन कोरोना ने उनके इंतजार को और बढ़ा दिया है।

वहीं भर्ती को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि कोविड के कारण मौजूदा दौर में पुलिस की भर्ती संभव नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि हालात सामान्य होने पर सिपाही से दारोगा के पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने बेरोजगारों से संयम बनाए रखने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि ये कठिन वक्त है। ऐसे वक्त में संयम से रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने गलत तरीके से मास्क लगाने वालों पर सख्ती करने का मन बना लिया है।

डीजीपी ने राज्य में गलत तरीके से मास्क पहनने वाले लोगों पर भी सख्ती के लिए कहा है। डीजीपी के अनुसार, कुछ लोग मुंह-नाक ढके बिना मास्क लगा रहे हैं। ऐसे लोगों पर मास्क न पहनने के समान पहली बार में पांच सौ, फिर सात और तीसरी बार हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे