चुनाव से पहले बड़ी ख़बर, अब हरीश रावत की होगी विदाई! इन्हें मिलेगी जिम्मेदारी

  1. Home
  2. Country

चुनाव से पहले बड़ी ख़बर, अब हरीश रावत की होगी विदाई! इन्हें मिलेगी जिम्मेदारी

harish rawat

पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान जारी है। अब इस बीच एक और बड़ी खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने राज्य में एक बदलाव की तैयारी कर ली है और अब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पंजाब के प्रदेश प्रभारी पद से हटाया जा सकता है। उनकी जगह हरीश चौधरी को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।




देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान जारी है। अब इस बीच एक और बड़ी खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने राज्य में एक बदलाव की तैयारी कर ली है और अब
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पंजाब के प्रदेश प्रभारी पद से हटाया जा सकता है। उनकी जगह हरीश चौधरी को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।

आपको बता दें कि पंजाब में पिछले 15 दिन से एक के बाद एक बड़े परिवर्तन हो रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया सीएम बनाया गया। इसी बीच पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इस्तीफा दे दिया। पंजाब के प्रभारी रहते हुए रावत इन मुद्दों को निपटाने में अब तक नाकाम साबित हुए हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले रावत ने कहा था, चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर पार्टी ने पहले से ही मन बनाया हुआ था। आने वाले चुनाव में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा, ये कांग्रेस अध्यक्ष तय करेंगी। अगर मौजूदा हालात को देखें तो इस बार चुनाव पंजाब सरकार की कैबिनेट और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में लड़ा जाएगा। रावत के इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ वाले दिन हरीश रावत द्वारा दिया गया बयान हैरान करने वाला है। ये मुख्यमंत्री की ताकत को कमजोर करता है और साथ ही ये किसी के चयन पर सवाल खड़ा करता है। दूसरी तरफ, पंजाब से आने वाले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी सीधे पर रावत के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। मनीष तिवारी ने कहा था जिन लोगों को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें वहां की समझ ही नहीं है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub