बड़ी खबर | केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हुए कोरोना संक्रमित

  1. Home
  2. Country

बड़ी खबर | केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हुए कोरोना संक्रमित

बड़ी खबर | केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हुए कोरोना संक्रमित

​​अब बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद निशंक ने ट्वीट कर दी है।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। एक बार फिर देश में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। बीते 24 घंटे में पॉजिटिव केसों की संख्या 2 लाख 94 हजार से अधिक पाई गई है।

अब बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद निशंक ने ट्वीट कर दी है।


 


बता दें कि शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की कोरोना जांच की गई थी जिसकी रिपोर्ट आज आई है। उनमे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं इसके बाद रमेश पोखरियाल निशंक ने खुद को आईसोलेट कर लिया है और उनसे संपर्क में आए तमाम लोगों को टेस्ट कराने लेने की सलाह दी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे