बड़ी खबर | अस्पताल में ऑक्सीजन लीक, सप्लाई रुकने से 22 मरीजों की दर्दनाक मौत

  1. Home
  2. Country

बड़ी खबर | अस्पताल में ऑक्सीजन लीक, सप्लाई रुकने से 22 मरीजों की दर्दनाक मौत

बड़ी खबर | अस्पताल में ऑक्सीजन लीक, सप्लाई रुकने से 22 मरीजों की दर्दनाक मौत

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। एक बार फिर देश में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। बीते 24 घंटे में पॉजिटिव केसों की संख्या 2 लाख 94 हजार से अधिक पाई गई है।


नासिक (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। एक बार फिर देश में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। बीते 24 घंटे में पॉजिटिव केसों की संख्या 2 लाख 94 हजार से अधिक पाई गई है।

अब महाराष्ट्र के नासिक से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है। नासिक के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन लीक होने से 22 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के एफडीए मंत्री राजेंद्र शिंगने ने कहा कि प्राथमिक सूचना मिली है कि ऑक्सीजन लीक होने से 22 लोगों की मौत हो गई है। हम विस्तृत रिपोर्ट के इंतजार में हैं। हमने जांच के आदेश दे दिए हैं। जो लोग दोषी होंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

जानकारी के मुताबिक अस्पताल में 171 लोग भर्ती थे, जिनमें से 23 लोग वेंटिलेटर पर थे और अन्य लोग ऑक्सीजन पर थे। इनमें से 22 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में ऑक्सीजन फीलिंग करते हुए ऑक्सीजन लीक हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर ऑक्सीजन वॉल्व बंद किया। पाइप लाइन की लीकेज की वजह से सीरियस पेशेंट्स को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे