देश में कोरोना के केस बढ़े, लेकिन मिली है ये अच्छी खबर, देखिए आंकड़े

  1. Home
  2. Country

देश में कोरोना के केस बढ़े, लेकिन मिली है ये अच्छी खबर, देखिए आंकड़े

Corona Good News

भारत में कोरोना का कहर के बीच आज राहत देने वाली खबर सामने आयी है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना की रफ्तार कम हुई है।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में कोरोना का कहर के बीच आज राहत देने वाली खबर सामने आयी है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना की रफ्तार कम हुई है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,76,070 नए मामले सामने आए हैं जबकि 3874 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के केस बढ़े है लेकिन मौत का आंकड़ा कम हुआ है। कोरोना के नए मामलों के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 2 करोड़ 57 लाख 72 हजार 400 हो गई है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 34,031 नए मरीज सामने आने से कुल मामले 54 लाख 67 हजार 537 हो गए और 594 मरीजों की जान जाने से मृतक संख्या 84,371 हो गयी। बुधवार को 51,457 मरीजों को छुट्टी दी गयी। अब तक राज्य में 49,78,937 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश , गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में बुधवार को कोविड के क्रमश: 34,281, 34,875, 23,160, 5,246, 34,031 और 1,209 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही इन राज्यों में क्रमश: 468, 365, 106, 71, 594 और 31 और मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया।

कोरोना के डर चिंता के बीच अच्छी खबर ये है कि 3,69,077 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं, यानी 96,841 एक्टिव केस कम हुए हैं। मतलब कोरोना से स्वस्थ होने का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है।

उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को प्रदेश भर में कोरोना के 4492 मामले सामने आए। वहीं 110 संक्रमित मरीजों की 24 घंटे में कोरोना से मौत हुई।   

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • बीते 24 घंटे में आए कुल नए केस-  2,76,070
  • बीते 24 घंटे में कुल डिस्चार्ज हुए मरीज  - 3,69,077
  • पिछले 24 घंटे में हुई कुल मौतें3,874
  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 57 लाख 72 हजार 440
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 23 लाख 55 हजार 440
  • कुल एक्टिव केस- 31 लाख 29 हजार 878
  • कुल मौत- 2 लाख 87 हजार 122

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub