देश में कोरोना का सबसे बड़ा विस्फोट, 24 घंटे में 2020 लोगों की मौत

  1. Home
  2. Country

देश में कोरोना का सबसे बड़ा विस्फोट, 24 घंटे में 2020 लोगों की मौत

देश में कोरोना का सबसे बड़ा विस्फोट, 24 घंटे में 2020 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। एक बार फिर देश में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। बीते 24 घंटे में पॉजिटिव केसों की संख्या 2 लाख 94 हजार से अधिक पाई गई है।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। एक बार फिर देश में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। बीते 24 घंटे में पॉजिटिव केसों की संख्या 2 लाख 94 हजार से अधिक पाई गई है।

स्वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को देश में कोरोना के 2 लाख 59 हजार 170 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,94,115 नए मामले सामने आए और 2020 मरीजों की मौत हो गई। भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्‍या 1,56,09,004 हो चुकी है। अबतक कुल 1,82,570 लोगों की जान गई है। इसके अलावा अबतक कुल 1,32,69,863 कोविड-19 को मात दे चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में सामने आए संक्रमण के 60 फीसदी मामले छह राज्यों में मिले हैं। इस दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक 62,097 नए संक्रमित मिले। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 29574, दिल्ली में 28395, कर्नाटक में 21794, केरल में 19577 और छत्तीसगढ़ में 15625 नए कोरोना मरीज मिले। साथ ही 77 फीसदी मौतें केवल आठ राज्यों में हुई हैं। देश में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 519 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 277, छत्तीसगढ़ में 191, यूपी में 162, गुजरात 121, कर्नाटक में 149, पंजाब में 60 और मध्य प्रदेश में 77 लोगों की मौत हुई। इन आठ राज्यों में कुल 1556 मौतें कुल हुई 2020 मौतों का 77.02 फीसदी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे