देश में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में मिले इतने केस, 1700 से ज्यादा की मौत

  1. Home
  2. Country

देश में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में मिले इतने केस, 1700 से ज्यादा की मौत

देश में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में मिले इतने केस, 1700 से ज्यादा की मौत

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। एक बार फिर देश में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। बीते 24 घंटे में पॉजिटिव केसों की संख्या 2 लाख 59 हजार से अधिक पाई गई है।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। एक बार फिर देश में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। बीते 24 घंटे में पॉजिटिव केसों की संख्या 2 लाख 59 हजार से अधिक पाई गई है।

स्वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को देश में कोरोना के 2 लाख 59 हजार 170 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,59,170 नए मामले सामने आए और 1,761 मरीजों की मौत हो गई। भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्‍या 1,53,21,089 हो चुकी है। अबतक कुल 1,80,530 लोगों की जान गई है। इसके अलावा पिछल 24 घंटों में 1,54,761 मरीजों को डिस्‍चार्ज किया गया है। अबतक कुल 1,31,08,582 कोविड-19 को मात दे चुके हैं।

चिंता करने वाली बात यह है कि देश में इस वक्‍त 20,31,977 ऐक्टिव केस हैं। दूसरी लहर में कोविड-19 की संक्रामकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 10 दिनों में भी ऐक्टिव मामले लगभग दोगुने हो गए हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub