देश में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में मिले इतने केस, 3700 से ज्यादा की मौत

  1. Home
  2. Country

देश में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में मिले इतने केस, 3700 से ज्यादा की मौत

देश में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में मिले इतने केस, 3700 से ज्यादा की मौत

देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन साढ़े तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 3 लाख 84 हजार 315 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 3,780 लोगों की कोरोना से जान गई है। वहीं, मंगलवार को 3.82 लाख लोग ठीक भी हुए हैं।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन साढ़े तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 3 लाख 84 हजार 315 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 3,780 लोगों की कोरोना से जान गई है। वहीं, मंगलवार को 3.82 लाख लोग ठीक भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 34,87,229 हो गई है। बीते 24 घंटे में 4,00,96 एक्टिव केस बढ़े। इस समयावधि में 3,38,439 लोग डिस्चार्ज हुए जिसके बाद अब तक कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 1,69,51,731 हो गई है। इसके साथ ही देश में मृतकों की संख्या 2,26,188 हो गई है। मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल देश में एक्टिव केस 17.00% , डिस्चार्ज 81.91% और मृतकों के मामले 1.10% हैं।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में यहां कोरोना के 51,880 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 48,22,902 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इसी अवधि में कोविड-19 के 891 मरीजों की मौत के साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 71,742 तक पहुंच गई। इसके मुताबिक, राज्य में मंगलवार को 65,934 मरीज ठीक हुए जोकि सामने आए नए मामलों की संख्या से अधिक रहे।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में यहां कोरोना के 7028 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 204051 पहुंच गई है। वहीं 85 संक्रमित मरीजों की 24 घंटे में कोरोना से मौत हुई।

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 6 लाख 65 हजार 148

कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 69 लाख 51 हजार 731

कुल एक्टिव केस- 34 लाख 87 हजार 229

कुल मौत- 2 लाख 26 हजार 188

कुल टीकाकरण- 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 डोज दी गई
 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे