कोरोना का कहर | इस जिले में लगा संपूर्ण लॉकडाउन, 5 दिन ही खुलेंगे सरकारी दफ्तर

  1. Home
  2. Country

कोरोना का कहर | इस जिले में लगा संपूर्ण लॉकडाउन, 5 दिन ही खुलेंगे सरकारी दफ्तर

कोरोना का कहर | इस जिले में लगा संपूर्ण लॉकडाउन, 5 दिन ही खुलेंगे सरकारी दफ्तर

वहीं छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही शाजापुर शहर में बुधवार रात 8 बजे से अगले 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।


बड़ी ख़बर | फिर लौट आया लॉकडाउन, 9 अप्रेल से 10 दिन तक सब कुछ बंद रहेगा

भोपाल (उत्तराखंड पोस्ट) मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री आवास पर हाई लेवल मीटिंग हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), प्रातः 10 से  शाम 6 बजे तक खुलेंगे।

बैठक में फैसला लिया गया कि शनिवार और रविवार शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में कल 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

साथ ही प्रदेश में जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन लगाने का फैसला भी लिया गया है। वहीं छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही शाजापुर शहर में बुधवार रात 8 बजे से अगले 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे