भारत में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,529 मौत, 2.67 लाख नए केस मिले
भारत में कोरोना का कहर के बीच आज राहत देने वाली खबर सामने आयी है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना की रफ्तार कम हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,67,334 नए मामले सामने आए हैं जबकि 4529 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोरोना के नए मामलों के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2 करोड़ 54 लाख 96 हजार 330 हो गई है।
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में कोरोना का कहर के बीच आज राहत देने वाली खबर सामने आयी है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना की रफ्तार कम हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,67,334 नए मामले सामने आए हैं जबकि 4529 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोरोना के नए मामलों के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2 करोड़ 54 लाख 96 हजार 330 हो गई है।
मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 32,26,719 एक्टिव केस है। वहीं अब तक 2,19,86,363 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 2,83,248 हो गई है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.10 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 85 फीसदी से ज्यादा है। एक्टिव केस घटकर 13 फीसदी हो गए। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।
कोरोना के डर चिंता के बीच अच्छी खबर ये है कि तीन लाख 89 हजार 851 लोग ठीक हुए हैं, मतलब कोरोना से स्वस्थ होने का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है।
उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 4785 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 295790 पहुंच गई है। वहीं 79 संक्रमित मरीजों की 24 घंटे में कोरोना से मौत हुई।
देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
- बीते 24 घंटे में आए कुल नए केस- 2,67,334
- बीते 24 घंटे में कुल डिस्चार्ज हुए मरीज - 3,89,851
- पिछले 24 घंटे में हुई कुल मौतें- 4,529
- कुल कोरोना केस- दो करोड़ 54 लाख 96 हजार 330
- कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 19 लाख 86 हजार 363
- कुल एक्टिव केस- 32 लाख 26 हजार 719
- कुल मौत- 2 लाख 83 हजार 248
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे