उत्तरकाशी मामले में अब असदुद्दीन औवेसी की एंट्री, महापंचायत पर रोक लगाने की मांग

  1. Home
  2. Country

उत्तरकाशी मामले में अब असदुद्दीन औवेसी की एंट्री, महापंचायत पर रोक लगाने की मांग

Dhami Owaisi

महापंचायत की घोषणा किए जाने के बाद अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इसे लेकर ट्वीट किया है। ओवैसी ने कहा कि 15 जून को होने वाली महापंचायत पर तुरंत रोक लगाई जाए। वहां रह रहे लोगों को सुरक्षा प्रदान किया जाए। वहां से पलायन कर गए लोगों को वापस बुलाने का इंतज़ाम किया जाए। भाजपा सरकार का काम है कि गुनहगारों को जेल भेजे और जल्द अमन क़ायम हो।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) पुरोला प्रधान संगठन ने 26 मई को पुरोला में नाबालिग को भगाने की कोशिश करने के मामले के बाद उपजे विवाद पर अब 15 जून को पुरोला में महापंचायत का एलान किया है।

महापंचायत की घोषणा किए जाने के बाद अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इसे लेकर ट्वीट किया है। ओवैसी ने कहा कि 15 जून को होने वाली महापंचायत पर तुरंत रोक लगाई जाए। वहां रह रहे लोगों को सुरक्षा प्रदान किया जाए। वहां से पलायन कर गए लोगों को वापस बुलाने का इंतज़ाम किया जाए। भाजपा सरकार का काम है कि गुनहगारों को जेल भेजे और जल्द अमन क़ायम हो।


 

आपको बता दें कि उत्तरकाशी के पुरोला में एक समुदाय विशेष के लड़के द्वारा लड़की ले जाने के मामले में विवाद काफी बढ़ गया है। समुदाय विशेष के कई लोग अब तक पुरोला में दुकानें खाली कर चुके हैं। अब 15 को महापंचायत की घोषणा की है। महापंचायत को विभिन्न व्यापारी संगठनों के साथ सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया है। यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर गर्म हो गया है। असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर इस महापंचायत को रोकने की मांग की है।

वहीं ADG लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेसन ने कहा, हाल ही में उत्तरकाशी, विकास नगर समेत अन्य क्षेत्रों में अंतर-समुदाय के लोगों के पलायन करने की घटनाएं हुई हैं, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। इसमें FIR दर्ज की गई हैं। शांति स्थापित करने के लिए पुलिस अपना कर्तव्य सर्वोपरि निभा रही है, जो भी कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इस मामले में जांच जारी है।

लव जिहाद पर धामी सरकार सख्त

उत्तराखंड में पिछले तीन महीने में लव जिहाद के 46 केस सामने आए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबालिग हिंदू लड़कियों के कथित अपहरण और अंतर-धार्मिक शादियों को साजिश बताते हुए पुलिस अधिकारियों से लव जिहाद के मामलों में कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा, उत्तराखंड में विभिन्न धर्मों के लोग शांतिपूर्ण तरीके से रहते हैं, लेकिन राज्य में लव जिहाद जैसी चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक साजिश के तहत इस तरह के अपराध किए जा रहे हैं लेकिन अब लोग इस तरह के अपराध के खिलाफ खुलकर सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य में हाल ही में सामने आई 'लव जिहाद' की घटनाओं के संबंध में उठाए गए कदमों पर फीडबैक लेने के लिए यहां पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। धामी ने कहा, "लव जिहाद को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, यही कारण है कि पिछले दो या तीन महीनों में इस तरह की घटनाएं अधिक सामने आई हैं, इसका एक कारण धर्मांतरण विरोधी कानून है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे