कोरोना से जुड़ी अच्छी खबर, 24 घंटे में मिले इतने केस, लेकिन 2677 मरीजों की हुई मौत

  1. Home
  2. Country

कोरोना से जुड़ी अच्छी खबर, 24 घंटे में मिले इतने केस, लेकिन 2677 मरीजों की हुई मौत

corona

 देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि ये संख्या अभी भी डेढ़ लाख के पास है।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि ये संख्या अभी भी डेढ़ लाख के पास है।

स्वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 14 हजार 460 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2677 की जान गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से दो करोड़ 88 लाख 9 हजार 339 केस हो चुके हैं। अब तक 3 लाख 46 हजार 759 लोगों की जान इस वायरस से जा चुकी है। अभी 14 लाख 77 हजार 799 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, अब तक दो करोड़ 69 लाख 84 हजार 781 लोग इस वायरस से रिकवर हो चुके हैं।

इस बीच अच्छी खबर भी लगातार मिल रही है। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1 लाख 89 हजार 232 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दी गई जो कि एक अच्छा संकेत है।

शनिवार को उत्तराखंड में कोरोना के 619 मामले सामने आए।। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 333578 पहुंच गई है। वहीं 16 संक्रमित मरीजों की 24 घंटे में कोरोना से मौत हुई। लेकिन अच्छी खबर ये है कि 2531 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 88 लाख 9 हजार 339
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 69 लाख 84 हजार 781
  • कुल एक्टिव केस- 14 लाख 77 हजार 799
  • कुल मौत- 3 लाख 46 हजार 759

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे