देश में कोरना से जुड़ी अच्छी खबर, 24 घंटे में 1.27 लाख केस मिले, देखिए ताजा आंकड़े

  1. Home
  2. Country

देश में कोरना से जुड़ी अच्छी खबर, 24 घंटे में 1.27 लाख केस मिले, देखिए ताजा आंकड़े

corona

देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि ये संख्या अभी भी दो लाख से ऊपर है।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि ये संख्या अभी भी डेढ़ लाख के पास है।

स्वास्‍थ्‍स मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 27 हजार 510 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 2 करोड़ 81 लाख 75 हजार 44 केस हो चुके हैं। अब तक 3 लाख 31 हजार 895 लोगों की जान इस वायरस से जा चुकी है। अभी 18 लाख 95 हजार 520 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, अब तक  2 करोड़ 59 लाख 47 हजार 629 लोग इस वायरस से रिकवर हो चुके हैं।

इस बीच अच्छी खबर भी लगातार मिल रही है। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 2 लाख 55 हजार 287 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दी गई जो कि एक अच्छा संकेत है।

सोमवार को उत्तराखंड में कोरोना के 1156 मामले सामने आए।। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 329494 पहुंच गई है। वहीं 44 संक्रमित मरीजों की 24 घंटे में कोरोना से मौत हुई। लेकिन अच्छी खबर ये है कि 3039 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल केस- दो करोड़ 81 लाख 75 हजार 44
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 59 लाख 47 हजार 629
  • कुल मौत- तीन लाख 31 हजार 895
  • कुल एक्टिव केस- 18 लाख 95 हजार 520
  • कुल टीकाकरण- 21 करोड़ 60 लाख 46 हजार 638

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे