दिल दहला देने वाला हादसा, तेज रफ्तार होंडा सिटी कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी

  1. Home
  2. Country

दिल दहला देने वाला हादसा, तेज रफ्तार होंडा सिटी कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी

दिल दहला देने वाला हादसा, तेज रफ्तार होंडा सिटी कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी

दिल्ली में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाले हादसे में तेज रफ्तार होंडा सिटी कार एलिवेटेड रोड फ्लाईओवर से नीचे आ गिरी। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


तेज रफ्तार होंडा सिटी कार एलिवेटेड रोड फ्लाईओवर से नीचे आ गिरी

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाले हादसे में तेज रफ्तार तेज रफ्तार होंडा सिटी कार एलिवेटेड रोड फ्लाईओवर से नीचे आ गिरी। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी आउटर रिंग रोड इलाके में अचानक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार जंपकर फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर गिर गई। बताया जा रहा है कि पहले इस कार ने एक दूसरी कार को पीछे से टक्कर मारी जिसके बाद वो असंतुलित होकर नीचे आ गिरी।

होंडा सिटी कार में दो युवक सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन दोनों घायलों को दीनदयाल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त नीचे कोई मौजूद नहीं था, वर्ना इस हादसे में जान माल का बड़ा नुकसान हो सकता। हादसा कितना भीषण था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि होंडा सिटी कार के परखच्चे उड़ गए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub